Move to Jagran APP

कार दुर्घटनाग्रस्त, गिरिडीह का युवक घायल

फतेहपुर (जामताड़ा) : दुमका-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अंगुठिया के समीप एक पेड़ से कार के ट

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 09:21 AM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 09:21 AM (IST)
कार दुर्घटनाग्रस्त, गिरिडीह का युवक घायल
कार दुर्घटनाग्रस्त, गिरिडीह का युवक घायल

फतेहपुर (जामताड़ा) : दुमका-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अंगुठिया के समीप एक पेड़ से कार के टकरा गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार जेएच 02 एई 2419 हजारीबाग से दुमका जा रही थी। तेज गति होने के कारण चालक प्रभात अनुपम अपना नियंत्रण खो दिया एवं कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि पेड़ से टकराने के बाद पुन: कार का अगला भाग जामताड़ा की ओर घूम गया। दुर्घटना में गिरिडीह निवासी महेश हांसदा के सिर पर गंभीर चोटें आई। सूचना पर पुलिस पहुंरी और घायल को सरमुंडी स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर पुलिस थाना ले आई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.