कार व वैन की टक्कर, वैन नदी में गिरी, दो लोग जख्मी
करमाटांड़ (जामताड़ा) : मंगलवार सुबह करमाटांड़-नारायणपुर मुख्य सड़क पर गुनीडीह नदी के पास शादी में मिले स
करमाटांड़ (जामताड़ा) : मंगलवार सुबह करमाटांड़-नारायणपुर मुख्य सड़क पर गुनीडीह नदी के पास शादी में मिले सामान को लेकर जा रही जेएच 15 के 7875 नंबर की मैजिक की टक्कर दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही जेएच 10 एवाई 5740 कार से हो गई। नतीजतन संतुलन बिगड़ने से वैन पुल के ब्रेकर को तोड़ते हुए नदी के नीचे गिर गई। इस घटना में वैन पर सवार दो लोग जख्मी हो गए जबकि कार में सवार दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित थे।
जानकारी के मुताबिक करमाटांड़ के तिलैया गांव से वैन शादी में मिले सामानों को लेकर गिरिडीह के गांडेय वापस लौट रही थी। घायलों में एक टिकेत ¨सह एवं एक अन्य हैं, जो गांडेय के ही रहने वाले हैं। करमाटांड़ के तिलैया गांव में टिकेत ¨सह की बेटी की शादी होने के बाद वैन अन्य बरात गाड़ी के साथ वापस लौट रही थी। वैन में पलंग, अलमारी, पंखा समेत कई सामग्री थी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण हो-हल्ला सुनकर जुटे। फिर वाहन को उठाने में सभी जुट गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर दूल्हा-दुल्हन की कार केवल क्षतिग्रस्त हुई है। कार करौं कमलकर गांव जा रही थी। घटना के बाद दोनों वाहन चालकों ने आपस में समझौता कर लिया।