सड़क दुर्घटना में देवर-भाभी जख्मी
जामताड़ा शुक्रवार शाम को जामताड़ा करमाटांड़ मार्ग में रघुनाथपुर के समीप सड़क दुर्घट
जामताड़ा : शुक्रवार शाम को जामताड़ा करमाटांड़ मार्ग में रघुनाथपुर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार देवर भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपाची बाइक से देवघर जिला गौरव प्रखंड के कोल डीह निवासी 22 वर्षीय सूजन सोरेन अपने भाभी को बाइक में बैठाकर जामताड़ा से करौं थाना स्थित पैतृक गांव कोलडीह ले जा रहा था। इसी क्रम में बाइक की गति तेज रहने तथा सड़क पर गाय पहुंच जाने से रघुनाथपुर के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आसपास आबादी नहीं रहने के कारण सड़क किनारे देवर भाभी जख्मी हालात में 30 मिनट तक बेसुध पड़ा रहा। राहगीर तथा आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय थाना को सूचित किया। मौके पर जामताड़ा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों जख्मी महिला पुरुष को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी महिला पुरुष की स्थिति गंभीर है किसी प्रकार की जानकारी देने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। चिकित्सक ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद इन्हे रेफर किया जाएगा। इधर जामताड़ा पुलिस जख्मी महिला पुरुष के परिवारवालों को सूचना देने के लिए उसके आवासीय पता तलाश रही है। बताया जाता है कि जख्मी महिला जामताड़ा जिला मुख्यालय शहर में किसी सरकारी संस्थान में कर्मी के तौर पर कार्यरत हैं।