युगल प्रेमी ने थाने में किया सरेंडर
नाला (जामताड़ा) नाला थाना में मंगलवार को एक प्रेमी युगल ने आत्मसमर्पण कर दिया। लड़की नाबालिग
नाला (जामताड़ा) : नाला थाना में मंगलवार को एक प्रेमी युगल ने आत्मसमर्पण कर दिया। लड़की नाबालिग है। दो दिन पहले मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया के स्वपन गोराई का पुत्र परेश लड़की को लेकर फरार हो गया था। परेश नाला थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करता था। मोबाइल फोन के जरिए लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी। लड़की के पिता ने नाला थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों घर से भागे थे। परेश ने बताया कि फोन से बात करने के बाद दोनों दुर्गापुर पहुंचे। रात डाबर में बिताया। दूसरे दिन मिहिजाम पहुंचने के बाद नाला थाना पहुंचे।
थाना प्रभारी सुरजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों अभी पुलिस अभिरक्षा में है। लड़की की चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी।