कालीपहाड़ी से अज्ञात युवक का शव बरामद
नाला (जामताड़ा) : नाला थाना की पुलिस ने कालीपहाड़ी गांव के समीप पश्चिम बंगाल से सटे जंगल स्थित खेत से
नाला (जामताड़ा) : नाला थाना की पुलिस ने कालीपहाड़ी गांव के समीप पश्चिम बंगाल से सटे जंगल स्थित खेत से अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार रात को पुलिस ने शव को जब्त किया था। युवक की उम्र करीब 25 साल बताया जा रहा है। वह नीले रंग का कपड़ा पहना हुआ है। उसकी मौत तीन दिन होने की आशंका है। युवक के गले में जख्म के निशान हैं। इससे संभावना व्यक्त की जा रही है, उसकी हत्या की गई होगी। दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल में पंचायत चुवान संपन्न हुआ है। ऐसे में पुलिस शव की पहचान के लिए प. बंगाल पुलिस से भी संपर्क में है। पुलिस ने थाना में एक मामला दर्ज की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में एएसआइ जीएन यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि उक्त अज्ञात युवक रानीगंज नीमचा कोलियरी इलाके का रहने वाला था। पुलिस नीमचा में शव के बारे में पूछताछ कर रही है।