बजरंग दल के विद्यार्थी प्रमुख का शव बरामद
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : शहर के निर्मल महतो चौके के पास डाउन रेलवे लाइन से रेल प
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : शहर के निर्मल महतो चौके के पास डाउन रेलवे लाइन से रेल पुलिस ने 19 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान षष्टी मंडल के रूप में हुई है। मुर्गाटोना निवासी साधु मंडल का वह पुत्र था। बताया गया कि षष्टी मंडल मंगलवार शाम अपने घर मुर्गाटोना से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। रात होने के बावजूद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। बुधवार सुबह खोजबीन के दौरान निर्मल महतो चौक के समीप रेलवे लाइन पर भीड़ देख वहां जाकर देखा तो पष्टी मंडल का शव ट्रैक के बीच पडा हुआ है। मृतक षष्टी के परिजनों के अनुसार षष्टी शांत स्वभाव का लड़का था। षष्टी के दोस्तों ने बताया कि षष्टी बजरंग दल मिहिजाम इकाई का विद्यार्थी प्रमुख पद पर था। रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार षष्टी सुबह में रेलवे लाइन को पार करने में किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।