Move to Jagran APP

बीएमएस अपने नहीं मजदूरों के लिए सोचती

मिहिजाम (जामताड़ा) : शहर के रेलपार स्थित सालबगान में झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ का

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 09:02 AM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 09:02 AM (IST)
बीएमएस अपने नहीं मजदूरों के लिए सोचती
बीएमएस अपने नहीं मजदूरों के लिए सोचती

मिहिजाम (जामताड़ा) : शहर के रेलपार स्थित सालबगान में झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शनिवार को झारखंड के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। इससे पहले संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामानंद त्रिपाठी ने मंत्री को बुके देकर स्वागत किया।

loksabha election banner

मंत्री ने कहा कि कल-कारखाने और विभिन्न उद्योग जगत में हजारों लोग एक साथ कार्य करते हैं। भारतीय मजदूर संघ एक ऐसा संगठन है जो अपने लिए नहीं सभी मजदूरों के लिए सोचती है। कहा कि बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्हें अपने अधिकार की जानकारी नहीं है। भारतीय मजदूर संघ यह कार्य करती है, मजदूरों को सरकार के नियमों एवं हक की जानकारी देती है। कहा कि रघुवर सरकार ने पोषक प्रभावित क्षेत्र के लिए पोषण सखी की नियुक्ति किया है। सरकार महिलाओं की समस्याओं पर गहन ¨चतन कर रही है।

कहा कि गरीबी एक ऐसा क्षेत्र है जो हमारे सामाज को अलग करता है। अमीरी और गरीबी की खाई को हमें पाटना है। कहा कि सभी विभागों से बहुत सारी कल्याणकारी योजना है जो सीधे-सीधे आम जनता ग्रामीण जनता को जोड़ कर लाभान्वित करें। यह कार्य बीएमएस से बेहतर कोई नहीं कर सकता है। बीएमएस से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि अपने संगठन के कार्यो के साथ-साथ सरकार के योजनाओं के बारे लोगों को जानकारी दें। मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने मंत्री को बुके भेंट की। इस अवसर पर बीएमएस के ऑल इंडिया संगठन सचिव सुरेश प्रसाद, जिला सचिव रीता शर्मा, गणेश मिश्रा, ¨बदेश्वरी प्रसाद, केएन ¨सह, शुभजीत मुखर्जी, जोगेंद्र शर्मा, भाजपा नेता सुरेश राय, वीरेन्द्र मंडल, मनिष दुबे, लालू यादव, सुभाष साव, ¨बदेश्वरी दुबे, बेबी सरकार, नीना शर्मा, बालमुकुंद रविदास, रोहित ¨सह, निरू जैन, मुकेश यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.