सेवा सप्ताह में महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई
जासं जामताड़ा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई ने शहर
जासं, जामताड़ा : राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई ने शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले के सभी मंडलों में भी सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण किया गया। यहां शहर में एक के बाद एक बाबा साहेब आंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस व सिदो-कान्हू की प्रतिमा स्थल तक भाजपा के कार्यकर्ता से नेता तक पहुंचे और प्रतिमा की सफाई की।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मितेश साह ने बताया कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का 70वां जन्मदिवस है। इसी निमित्त देश भर में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सभी भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मना रहे है। भाजपा के वरीय नेता सह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने कहा कि सेवा सप्ताह के दूसरे दिन का ये कार्यक्रम उन महापुरुषों की सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को दुनिया के निर्माता भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। इसी दिन पीएम का जन्मदिन है। पीएम एक नए भारत के निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। मौके पर भाजपा नेता सुभाष प्रसाद, मनीष दुबे, चंडी चरण दे,मोहन शर्मा, सुमित शरण, सुकुमार सरखेल, कमलेश मंडल, निरंजन यदुवंशी, रंजीत यादव, राजेन्द्र राउत, चन्दन राउत, पिटू गुप्ता, रंजीत राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।