भाजपाइयों ने की दुखिया मंदिर परिसर की सफाई
नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड के करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यक
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 08:04 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 08:04 AM (IST)
नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड के करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। युवा मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देश की जनता ने हाथों हाथ लिया है। इसी का परिणाम है कि आज हर जगह साफ सुथरा दिख रही है। स्वच्छता हम सबों के लिए बहुत ही आवश्यक है। मौके पर राजकुमार भंडारी, राजन मंडल, बुधराय सोरेन, द्वारिका, सुधीर मंडल, राजेश मंडल, संजय ओझा, श्यामसुंदर राय, बिरू महतो, शंभुनाथ हेंब्रम, लालमोहन आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें