भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा काय
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी के तहत मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विश्व समुदाय के समक्ष भारत की एक अलग पहचान बनी है। हर हाथ को काम और हर खेत को पानी मिलने की दिशा में सार्थक पहल हुई है। पौधारोपण कर हम लोग पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं और अगले कई दिनों तक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण होगा। आम लोगों से भी आह्वान है कि सभी लोग कम से कम पांच-पांच पौधे लगाएं। क्योंकि मानव जीवन में पौधों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। पेड़-पौधे, जंगल-झाड़ है, तभी मानव जीवन की कल्पना की जा सकती है। इस अवसर पर भाजपा के चेतन मरांडी, संजय मंडल, कालीचरण दास, दीपक सिन्हा, श्रीनिवास मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।