Move to Jagran APP

नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगा नया मुकाम

जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह का मिहिजाम नगर में भव्य स्वागत कि

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 07:52 PM (IST)
नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगा नया मुकाम
नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगा नया मुकाम

जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह का मिहिजाम नगर में भव्य स्वागत किया। मंगलवार को मिहिजाम नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गाजे-बाजे के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल ने मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजयुमो के महामंत्री मुकेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता शर्मा, सुरेश राय, रीता शर्मा आदि ने इस अवसर पर बारी-बारी से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए फूल-माला व गुलदस्ता देकर सोमनाथ सिंह का स्वागत किया। लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सोमनाथ सिंह सरल स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति हैं और इन्होंने एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हुए साधारण कार्यकर्ता से भाजपा जिलाध्यक्ष तक का सफर पूर्ण किया जो अपने आप में खुशी देनेवाली बात है।

prime article banner

भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल ने कहा कि सोमनाथ सिंह मेहनती होने के साथ पार्टी के एक कर्मठ व योग्य सिपाही हैं। पार्टी ने जामताड़ा जिला का दायित्व सोमनाथ को देकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने इनके नेतृत्व में जिले में भाजपा सर्वाधिक ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की। इस अवसर पर मिहिजाम नप के अध्यक्ष कमल गुप्ता ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोमनाथ सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर श्याम सिंह, गोरेलाल शर्मा, संजू देवी, मोहित सिंह, राजवीर पटेल, गणेश पासवान, मनोज पासवान, विनीत यादव, लक्ष्मण प्रसाद, प्रकाश रजक, पप्पू यादव, अनूप पांडेय, पिटू राम, शशि ठाकुर, श्यामल मंडल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.