बिजली की लचर व्यवस्था पर बिफरे भाजपा
जासं जामताड़ा झारखंड में जेएमएम व कांग्रेस गठबंधन की सरकार जब से बनी है राज्य में बिज
जासं, जामताड़ा : झारखंड में जेएमएम व कांग्रेस गठबंधन की सरकार जब से बनी है, राज्य में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। राज्य की जनता त्राहिमाम की स्थिति में है। जामताड़ा का हाल और बुरा है। भाजपा की सरकार थी तो बिजली व्यवस्था दुरुस्त थी। रघुवर की सरकार जाने के बाद से बिजली की व्यवस्था चौपट होती जा रही है। यह दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने आवासीय परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए किया। चेतावनी दी कि लाइन दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं रहेगा।
नपं के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि वर्तमान स्थिति जामताड़ा का यह है कि दिन में तो बिजली रहती है। रात में भी बिजली बार-बार काटी जाती है। रात में देर तक बिजली देर तक गायब रहने पर बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित होता है। कोरोना काल लोग घरों में रहते हैं। बच्चे, महिलाओं को बिजली की जरूरत महसूस होती है पर लाइन गुल रहती है। बिजली की कटौती से जनता परेशान है। स्थानीय विधायक का भी इस पर ध्यान नहीं है। आरोप लगाया कि वे हवा-हवाई राजनीति करते हैं। पिता-पुत्र दोनों ही जामताड़ा की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। मंडल ने कहा कि बिजली समस्या पर अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक, प्रशासन, बिजली विभाग इस समस्या का निदान क रें। मौके पर नगर उपाध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, अनूप पांडे, अंजनी तिवारी, चंदन रावत, भीम महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।