गैड़िया में भाजपाइयों ने लगाई कृषि चौपाल
राष्ट्रीय कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर खैरा मंडल के गैड़िया गांव में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एक ट्रैक्टर का पूजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 05:11 AM (IST)
संवाद सूत्र, बिदापाथर (जामताड़ा): राष्ट्रीय कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर खैरा मंडल के गैड़िया गांव में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एक ट्रैक्टर का पूजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल की चर्चा की। कहा कि विपक्ष कृषि बिल के बारे में दुष्प्रचार कर रहा है। केंद्र ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ये बिल पारित कराया है। मौके पर खैरा मंडल के प्रभारी अभय कुमार सिंह, खैरा मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, वरुण मंडल, भोला नाथ सिंह, नवगोपाल सिंह, मनोज मंडल, प्रमोद कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें