Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा संग्राहालय विस्तार को रांची गई पावन मिट्टी

जामताड़ा : समेकित जन जाति विकास अभिकरण के तत्वावधान में शनिवार को एसजीएसवाई सभागार में एक

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 06:51 PM (IST)
बिरसा मुंडा संग्राहालय विस्तार को रांची गई पावन मिट्टी
बिरसा मुंडा संग्राहालय विस्तार को रांची गई पावन मिट्टी

जामताड़ा : समेकित जन जाति विकास अभिकरण के तत्वावधान में शनिवार को एसजीएसवाई सभागार में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर गांव से संग्रहित पावन मिट्टी रांची भेजा गया। कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने कहा महापुरूष की याद में निर्मित बिरसामुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विस्तार करने की योजना सरकार का एक सराहनीय पहल है। ऐसे वीर-सपूत की यादगार आमजनों में तरोताजा होगा। इस कार्य से लोगों में राष्ट्रभक्ति की आस्था बढ़ेगी। मौके पर जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित करने का सरकारी प्रयास सराहनीय है। ऐसे कार्य होने से महापुरूष व आंदोलनकारी के प्रति लोगों का आस्था बढ़ेगा। साथ ही महापुरूषों के कार्य प्रणाली को अपने आचरण में उतारने का काम करेगा। भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने कहा की वर्तमान समय में देश व राज्य स्तर पर जो संस्कृति विराजमान है,वह प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से महापुरूष व आंदोलनकारियों के प्रयास का परिणाम है। भाजपा सरकार ने गांव गांव से पावन मिट्टी संग्रह कर लोगों को महापुरूष के भावनाओं से अवगत कराने का काम किया है। रघुवर सरकार का यह निर्णय समाज को बेहतर संदेश देने का कार्य किया गया। इस पुनित कार्य में गांव से राज्य तक प्रयत्नशील रहे प्रशासनिक व सामाजिक व्यक्ति को धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप विकास आयुक्त रामाशंकर प्रसाद ने कहा गांव, पंचायत व प्रखंड स्तर पर सरकारी कर्मी व समाज सेवियों के सहयोग से पावन मिट्टी संग्रह कर जिला मुख्यालय में एकत्रित कर रांची मुख्यालय भेजा गया है। संग्रहित मिट्टी को कलश में चुनरी बांधकर आकर्षक ढंग से सजा कर रांची भेजा गया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी उत्तम भगत, एनडीसी विजय लकड़ा, रेडक्रास सचिव राजेंद्र शर्मा, आईटीडीए के प्रधान सहायक हेमकांत चौधरी, आमोद कुमार, कौशलेंद्र कुमार, देवनारायण, मनोज कुमार ¨सह, सोमनाथ ¨सह समेत सभी प्रखंड के बीडीओ मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.