सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
विद्यासागर (जामताड़ा) विद्यासागर (करमाटांड़) थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी भीम मंडल (37) की मौत जामताड़ा-नारायणपुर-सहरपुरा सड़क दुर्घटना में हो गई। मौत से रामपुर गांव में मातम है। मालूम हो कि मंडल घरेलू काम कर जामताड़ा से वापस लौट रहा था।
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 07:56 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:18 AM (IST)
विद्यासागर (जामताड़ा) : विद्यासागर (करमाटांड़) थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी भीम मंडल (37) की मौत जामताड़ा-नारायणपुर-सहरपुरा सड़क दुर्घटना में हो गई। मौत से रामपुर गांव में मातम है। मालूम हो कि मंडल घरेलू काम कर जामताड़ा से वापस लौट रहा था। शहरपुरा गांव के पास अज्ञात स्कार्पियो ने मंडल की बाइक को चपेट में ले ली। मंडल के सिर पर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए दुर्गापुर अस्पताल भेजा जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें