बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ी सम्मानित
जामताड़ा : पिछले दिनों बोकारो में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रद
जामताड़ा : पिछले दिनों बोकारो में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाडि़यों को संत जोसेफ स्कूल श्रीरामपुर में मंगलवार को समारोह में सम्मानित किया गया।
इस राज्य स्तरीय एसजीएफआइ कबड्डी प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल के पांच खिलाड़ियों का चयन जिलास्तर पर किया गया था। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-19 वर्ग में विक्रम कुमार मंडल एवं अंडर 17 में अभय कुमार, अजीत कुमार यादव, राकेश रंजन व रूसीलाल किस्कू हैं। ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला का प्रतिनिधित्व किया था। अंडर 19 वर्ग की प्रतियोगिता में जामताड़ा टीम के खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया था। जबकि अंडर 17 वर्ग की प्रतियोगिता में जामताड़ा टीम के खिलाड़ी ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया था। प्रतियोगिता परिणाम के आधार पर अंडर 17 वर्ग में संत जोसेफ स्कूल के अभय कुमार का चयन प्रस्तावित 64 वां राष्ट्रीय एसजीएफआइ कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर किया गया। प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के देबास जिला में आयोजित होगी।
विद्यालय के प्राचार्य फादर ओलसिस ने कहा कि वर्तमान में अपने उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की कला भी अíजत करें। नियमित खेल के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। वहीं खेल के माध्यम से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनती है। छात्र जीवन में खेल कूद आवश्यक है इसलिए खेल को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। खेल शिक्षक दीपक दुबे को प्राचार्य ने बधाई दी। समारोह में विद्यालय के उप प्राचार्य फादर प्रेम प्रकाश, संजीव शर्मा, अरूप आनंद, उदय मुखर्जी, व्यंकेश कुमार, संजीत मुर्मू, मिस ज्योति, संतोष कुमार आदि शामिल थे।