बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में उदारता बरतें
मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) शुक्रवार को बीआरपी रंजीत यादव ने शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमलडीह एवं बड़बहाल का जायजा लिया। इस दौरान दोनों ही विद्यालय खुली मिली और दोनों ही विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी अच्छी संख्या में पाई गई।
मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : शुक्रवार को बीआरपी रंजीत यादव ने शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमलडीह एवं बड़बहाल का जायजा लिया। इस दौरान दोनों ही विद्यालय खुली मिली और दोनों ही विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी अच्छी संख्या में पाई गई। दोनों विद्यालय में मेनू के आधार पर मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा था। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ में बच्चों से बैग मिलने की सूचना प्राप्त किया। इस क्रम में उन्होंने शौचालय आदि का भी जायजा लिया तथा शौचालय की सफाई व्यवस्था देखकर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की तथा विद्यालय को और बेहतर करने की दिशा में कार्य करने को कहा। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में किसी प्रकार की कंजूसी नहीं करें। उन्होंने उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन पंजी सहित विभिन्न पंजी का अवलोकन भी किया और कहा कि विद्यालय संचालन के साथ-साथ कागजातों में भी अपने विद्यालय को अद्यतन रखें। विभाग को ऐसी किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दे कि विद्यालय किसी दृष्टिकोण से पिछड़ा है। मौके पर उन्होंने बच्चों से पाठ्य पुस्तक से जुड़े कुछ प्रश्न भी पूछा दोनों ही विद्यालय के बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। इस मौके पर पारा शिक्षक राम सिंह, अमरनाथ मिश्र, देवेंद्र नाथ तिवारी, राजकिशोर तिवारी आदि उपस्थित थे।