खलिहान में लगी आग, बिचाली जलकर राख
नारायणपुर (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के भैयाडीह गांव में कमलाकांत तिवारी के खलिहान में आग
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 05:13 PM (IST)
नारायणपुर (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के भैयाडीह गांव में कमलाकांत तिवारी के खलिहान में आग लगने के कारण 6 हजार रुपये मूल्य का बिचाली जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह 3 बजे की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह 3 बजे उनके खलिहान में एकाएक आग लग गई, जिससे वहां रखा सारा बिचाली जलकर राख हो गया। घरवालों व अन्य लोगों ने आग की लपटें देखी तो लोगों ने बिचाली को जलने से बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बिचाली जलकर राख हो गया। भुक्त भोगी परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें