बाकुडीह गांव पुलिस छावनी में तब्दील
पबिया (जामताड़ा) : मनसा मेला में झड़प के बाद नारायणपुर थाना क्षेत्र के बाकुडीह गांव पुलिस छ
पबिया (जामताड़ा) : मनसा मेला में झड़प के बाद नारायणपुर थाना क्षेत्र के बाकुडीह गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। गांव में शांति बहाल करने के लिए पंचायत मंडप में एक बटालियन फोर्स लोगों पर नजर रखे है।
बता दें कि गुरुवार देर रात में मनसा मेला में दो समुदाय के बीच गुटखा खरीदने के बाद पैसे नहीं देने को लेकर विवाद हो गया था। दो गुटों में हल्की झड़प भी हुई थी। विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को पंचायत के दौरान पथराव किया गया था। जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। इसकी सूचना शाम को एसडीपीओ, एसडीओ, नारायणपुर बीडीओ, थाना प्रभारी को दी गई वे लोग देर शाम तक रहे और विवाद को शांत कराया। दोनों पक्षों से 11-11 सदस्यों को गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया। भविष्य में ऐसी घटना होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण ¨सह ने दी। शनिवार सुबह से शाम तक पुलिस की पैनी निगाह गांव के लोगों पर टिकी रही। थाना प्रभारी अजय कुमार ¨सह व बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने गांव का भ्रमण किया। स्थिति शांतिपूर्ण है।