विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों को रेलवे की सौगात, 28 जुलाई से चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

Published: Wed, 22 Jul 2026 10:16 AM (IST)

रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए बढ़नी और देवघर के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से चलेगी।

  2. यह अनारक्षित ट्रेन कांवड़ियों की अतिरिक्त भीड़ संभालेगी।

  3. ट्रेन मुंगेर, भागलपुर जैसे स्टेशनों पर भी रुकेगी।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बढ़नी और देवघर के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05028 बढ़नी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त तक रोजाना 3:20 बजे बढ़नी से चलेगी और अगले दिन 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी। 

यह ट्रेन यात्रा के दौरान अपने मार्ग में पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट और बांका स्टेशनों पर रूकेगी।

29 जुलाई से 30 अगस्त तक रोजाना संचालन

वहीं 5027 देवघर – बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त तक रोजाना शाम 6:45 बजे देवघर से चलेगी और अगले दिन 3:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। 

यह ट्रेन यात्रा के दौरान अपने मार्ग में पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बांका, बाराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज और मुंगेर स्टेशनों पर रूकेगी।

यह भी पढ़ें- शिवभक्तों को रेलवे का तोहफा, देवघर-गोड्डा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें टाइमिंग-रूट