बाबूपुर में ऑटो पलटा, दो महिला जख्मी
संवाद सहयोगी कुंडहित (जामताड़ा)बाबूपुर के पास बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटने
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 06:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा)बाबूपुर के पास बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटने से दो महिला जख्मी हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से108 एम्बुलेंस से दोनों घायल को कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव से चार महिला, दो पुरुष एक टेम्पो भाड़े पर लेकर मसलिया काली मंदिर पूजा करने गये थे। मंगलवार दोपहर पूजा कर घर वापस लौट रहे थे। इसी बची बाबूपुर गांव के बीच एक बाइक को बचाने में ऑटो पलट गया। ऑटो के अंदर दो महिला चंदना बाउरी व फूलवती बाउरी जख्मी हो गई। सीएससी की डॉ विनिता मुर्मू ने बताया दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों स्वास्थ्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें