Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री रांची से करेंगे आयुष्मान भारत की शुरुआत

पबिया (जामताड़ा) : सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के पबिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा पबिया मं

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 07:42 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 07:42 PM (IST)
प्रधानमंत्री रांची से करेंगे आयुष्मान भारत की शुरुआत
प्रधानमंत्री रांची से करेंगे आयुष्मान भारत की शुरुआत

पबिया (जामताड़ा) : सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के पबिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा पबिया मंडल इकाई की बैठक स्थानीय ट्रे¨नग कॉलेज मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुधीर मंडल ने की। बैठक में उपस्थित मोर्चा के जिलाध्यक्ष मितेश साह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ समिति सत्यापन को अंतिम रूप देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को सजीव रूप देने के उद्देश्य से बूथ समिति का सत्यापन करा रही है। जिसका परिणाम आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दिखेगा। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने कहा कि आगामी 23 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन रांची में होने जा रहा है। उस दिन नरेंद्र मोदी जी आयुष्मान भारत योजना की लॉ¨चग करेंगे जिसमें 59 लाख परिवारों को एक साथ हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक परिवार को 5 लाख तक का निश्शुल्क स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। नतीजतन अब कोई भी गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष निमाई सेन, पबिया मंडल अध्यक्ष बुधराय सोरेन, कार्यसमिति सदस्य बालेश्वर मंडल, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सह पबिया मंडल के प्रभारी शुभम साह, सोशल मीडिया के मोहित ¨सह ने भी कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के महामंत्री तरुण मंडल ने किया। मौके पर कार्तिक दत्ता, पहलू मंडल, अशोक मंडल, महावीर मंडल, हेमंत दे, आनंद दे, सूरज मंडल, सुभाष मंडल, दिलीप राम, आकाश मंडल, कृष्णा सेन, विनोद मंडल, गो¨बद मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.