व्यवसायी की हत्या का आरोपी पकड़ा गया
जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हेठकरमाटांड़ निवासी सह व्यवसायी चंद्रमोहन मंडल की ह
जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हेठकरमाटांड़ निवासी सह व्यवसायी चंद्रमोहन मंडल की हत्या का आरोपित होरेन मंडल को अंतत: घटना के एक वर्ष बाद दबोचने में पुलिस को सफलता मिली। करमाटांड़ के थाना प्रभारी मंगल कुजूर ने उसे हेठकरमाटांड़ से ही देर रात को गिरफ्तार किया। वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया पर पुलिस की घेराबंदी के आगे उसे सफलता नहीं मिली।
---दुकान के बारामदे में ही मारी थी गोली : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर मोहनपुर मोड़ के पास आराध्या हार्डवेयर नामक दुकान है। दुकान का मालिक सह व्यवसायी चंद्र मोहन मंडल 23 नवंबर 2017 को अपनी दुकान बंद कर वहीं बरामदे में सोया था। इसी क्रम में अपराधियों ने उसके सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद स्थल का पुलिस अधीक्षक डॉ. जया राय ने निरीक्षण किया था और दुमका से खोजी कुत्ता भी मंगवाया था पर उस समय अपराधी हाथ नहीं आ पाए थे। हत्या में व्यवसायी के परिजनों ने होरेन समेत अन्य को नामजद किया था। तब से ही नामजद अभियुक्त मंडल फरार था।
---हत्यारे की टोपी व गमछा बरामद हुआ था : हत्या के बाद घटनास्थल ये पुलिस को हत्यारे की ठंड में पहनने वाली टोपी एवं गमछा शव के पास बरामद हुआ था। गोली का खोखा एवं मृतक का मोबाइल भी जब्त किया गया था।
---हत्या की वजह जमीन विवाद : हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद बताया जा रहा था। मृतक चंद्र मोहन मंडल के बड़े बेटे दुर्योधन मंडल के बयान पर थाना में मृतक के पड़ोसी होरेन मंडल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। चंद्र मोहन मंडल व होरेन मंडल के बीच पिछले 10 वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। यह मामला न्यायालय के अधीन है। इधर नामजद अभियुक्त होरेन मंडल ने कहा कि भले ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले परंतु वह आरोपी नहीं है। उसने जनसंवाद में भी शिकायत की थी।
--क्या कहता है मृतक का पुत्र : मृतक के पुत्र दुर्योधन मंडल ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी हुई है पर उसके पिता की हत्या करने में अन्य अपराधी भी थे। पुलिस को अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार करना चाहिए। गिरफ्तार मंडल से पुलिस कड़ी पूछताछ करे, पूरी साजिश व संलिप्त अन्य अपराधियों का खुलासा हो जाएगा। इधर एसडीपीओ बीएन ¨सह ने कहा कि व्यवसायी की हत्या का आरोपी होरेन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में अन्य अपराधी शामिल होंगे तो उनकी भी गिरफ्तारी होगी।