करमाटांड़ में बैठकर एमपी से साढ़े नौ लाख उड़ाने वाला गिरफ्तार
करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ थाना के सियाटांड़ गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से म
करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ थाना के सियाटांड़ गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से मध्यप्रदेश पुलिस ने छोपमारी कर वांछित साइबर अपराधी कृष्ण मोहन मंडल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से दो मोबाइल फोन, एक एलइडी टीवी एवं चार पहिया वाहन टीयूवी जब्त किया है। मंडल ने एमपी के सीढ़ी निवासी निवासी सह सेवानिवृत्तकर्मी प्रीतमलाल डेरिया के खाते से इसी 19 अक्टूबर को एक एक ही दिन में साढ़े नौ लाख उड़ाए थे। इस सदमे से बाद में डेरिया की मौत भी हो गई। मंडल का पुत्र रोहित मंडल की तलाश पुलिस साइबर सरगना के रूप में कर रही है। पिता-पुत्र ओला एप्स, एयरटेल मनी सरीखे एप्स से उड़ाई गई राशि को अपने खातों में ट्रांसफर करता था।
---मोबाइल लोकेशन पर पहुंची पुलिस : जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम को कृष्ण मोहन मंडल की तलाया में मध्य प्रदेश के जिला सिवनी कोतवाली थाना की पुलिस करमाटांड़ पहुंची थी। इसके बाद उसके घर में छापेमारी की गई। रात में पूछताछ के बाद एमपी पुलिस शुक्रवार को मंडल को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। पुलिस यहां मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहुंची थी। एमपी के कोतवाली थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राहुल बगेल ने बताया कि सीढ़ी निवासी प्रीतमलाल डेरिया के खाते से 19 अक्टूबर 2018 को एक एक ही दिन मे सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 9 लाख 56 हजार रुपये मंडल ने उड़ाए थे। उसने खुद को फर्जी तौर पर बैंक अधिकारी बताकर प्रीतमलाल से एटीएम आदि का गुप्त नंबर लिया फिर राशि उड़ाई। प्रीतम ने ऑनलाइन ठगी की प्राथमिकी वहां थाना में दर्ज कराई थी।
---संबंधी के खातों में डाले थे रुपए : इंस्पेक्टर बगेल ने बताया कि उड़ाई गई राशि में से पांच लाख रुपए में से एक-एक लाख करके स्पाइस डिजिटल से अपने संबंधी के खाते में ट्रांसफर किया था। कुछ राशि की ऑनलाइन शॉ¨पग भी की थी। मनी ट्रांसफर करने में ओला, एयरटेल मनी जैसे कई एप्स का का उपयोग किया गया था। पुलिस ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कुछ ही दिनों में प्रीतम लाल की आकस्मिक मौत भी हो गई है। उनकी राशि की है¨कग के कारण ही संभवत: उनकी मौत हुई है। एमपी पुलिस मंडल के साथ जब्त सारी सामग्री भी अपने साथ ले गई। अब पुलिस मंडल के पुत्र राहित समेत गिरोह के अन्य सात-आठ सदस्यों को भी ढूंढ रही है।
---पूर्व में दिल्ली पुलिस भी दे चुकी थी दस्तक : करमाटांड़ थाना प्रभारी मंगल कुजूर ने बताया कि कृष्ण मोहन मंडल के घर पूर्व में दिल्ली पुलिस भी आ चुकी है। उस समय मंडल भाग निकला था। बताया कि कृष्ण मोहन मंडल के पुत्र राहित भी साइबर अपराध करता है। हालांकि जब्त सारी सामग्री पिता मंडल के नाम से ही है। इस पिरवार ने साइबर अपराध से मकान के तौर पर लाखों की अवैध अचल संपत्ति भी खड़ी की है। पुलिस को अब कृष्ण मोहन मंडल के बेटे के साथ उसके पूरे गिरोह की तलाश है। रोहित ही है¨कग का काम करता है।