75 वें स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर 75 पौधे लगाकर मनाया अमृत महोत्सव
75 वें स्वतंत्रता वर्षगांठ पर 75 पौधे लगाकर मनाया अमृत महोत्सव
75 वें स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर 75 पौधे लगाकर मनाया अमृत महोत्सव
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : देश भर में जहां आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी तिरंगा यात्रा निकाल कर मना रहे हैं और लोगों को घर-घर में झंडा लगाने को प्रेरित कर रहे हैं। वहीं जिले के प्रमुख पौध प्रहरी मनोहर राय स्थानीय वनस्पति उद्यान में रविवार को तिरंगों से सजे उद्यान में 75 वें स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर 75 पौधे लगाकर अमृत महोत्सव मनाया। इस मौके पर डीफओ अजीत बनकर, डीएसपी मुख्यालय जगदीश प्रसाद, जेबीसी प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य सुशील मरांडी सहित पौधप्रहरी के रक्षक दलों पौध वितरण किया गया। मौके पर पौध प्रहरी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज जहां देश के आन, बान व शान का प्रतीक है तो पौधे इस देश की हरियाली का प्रतीक है। अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को पौधरोपण का भी संकल्प लेना चाहिए ताकि एक हरित भारत व स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। इस कार्यक्रम में प्रवक्ता उमेश मिश्र, प्रो. रामाश्रय साव, शिक्षक गंगाधर तिवारी, शिक्षक दिलीप कुमार सिंह, पतंजलि के सुबोध साव, कुंदन कुमार, नंदन कुमार, राकेश कुमार, स्वस्तिक कश्यप, समीर सिंह मंगल हेम्ब्रम, मुलिंद किस्कू, गोविंद मुर्मू आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।