Move to Jagran APP

आज़ादी का अमृत महोत्सव शान से मनाया

हृदय में हो राष्ट्रवादकर्म में हो राष्ट्रवाद वचन में हो राष्ट्रवाद

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)
आज़ादी का अमृत महोत्सव शान से मनाया
आज़ादी का अमृत महोत्सव शान से मनाया

आज़ादी का अमृत महोत्सव शान से मनाया

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : स्थानीय सवित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में शनिवार को आज़ादी का अमृत महोत्सव शान से मनाया। इस अवसर पर विशेष प्रातः कालीन सभा का आयोजन कर स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, विचार व भाषण प्रस्तुत किया। समाचार वाचन के साथ राष्ट्रगान से सभा का समापन हुआ। शिक्षक विनय कृष्ण, देवाशीष दास व संगीता पानीकर ने स्वतंत्रता आंदोलन व सेनानियों के योगदान को रेखांकित किया। संचालन उदय भानु सामंत ने किया। एलकेजी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज की। सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। डीएवी के एनसीसी कैडेट ने बाज़ार में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। गांधी मैदान से विशाल तिरंगा लेकर स्टेशन होते हुए बाज़ार का भ्रमण कर यात्रा विद्यालय पहुंची। साथ ही वंदे मातरम्, भारत माता की जय,''हमारी शान तिरंगा है, हमारी जान तिरंगा है, घर-घर तिरंगा फहराएंगे, घर-घर तिरंगा लहराएगा, हृदय में हो राष्ट्रवाद, कर्म में हो राष्ट्रवाद, वचन में हो राष्ट्रवाद आदि नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।

दल का नेतृत्व राहुल कुमार, श्रेयश कुमार, ध्रुव कुमार, कौशल कुमार, समीक्षा भारती, कनकलता आदि कर रहे थे। शिक्षक श्री बी एन सिंह, नवीन सिंह एवं अभिषेक दुबे ने मार्गदर्शन किया। रैली का लक्ष्य स्थल पर स्वागत करते हुए प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि देश तभी समृद्ध व सुदृढ़ होगा जब सभी नागरिकों में प्रबल राष्ट्रवाद की भावना होगी। तिरंगा हमारी अस्मिता का प्रतीक है। इसके सम्मान में ही देश का और नागरिकों का सम्मान है। देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने स्तर से देश के विकास व सुरक्षा के लिए यथासंभव योगदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.