Move to Jagran APP

आदर्श युवा विधायक से सम्मानित अमित का स्वागत

जामताड़ा मंगलवार को गोड्डा के विधायक अमित मंडल का रांची से गोड्डा जाने के क्रम में जामताड़ा सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।  

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 08:13 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 08:13 PM (IST)
आदर्श युवा विधायक से सम्मानित अमित का स्वागत
आदर्श युवा विधायक से सम्मानित अमित का स्वागत

जामताड़ा : मंगलवार को गोड्डा के विधायक अमित मंडल का रांची से गोड्डा जाने के क्रम में जामताड़ा सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।  मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री मनीष दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मितेश साह, जामताड़ा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल थे। गोड्डा विधायक अमित मंडल को दिल्ली में देश के सबसे आदर्श युवा विधायक के सम्मान से सम्मानित किया गया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह सम्मान झारखंड प्रदेश सहित पूरे संताल परगना के युवाओं के लिए गौरव का विषय है। विधायक मंडल ने कहा कि यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी और गोड्डा विधानसभा की जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनुशासन और सिद्धांतों पर चलने के परिणामस्वरूप आज यह सम्मान मिला है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.