Move to Jagran APP

बारिश के बाद खेतों में किसानी जोर पकड़ी

नारायणपुर (जामताड़ा) क्षेत्र में हुई मूसलधार बारिश के बाद किसान जल्दी से जल्दी अपने खेतों

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 05:17 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 05:17 PM (IST)
बारिश के बाद खेतों में किसानी जोर पकड़ी
बारिश के बाद खेतों में किसानी जोर पकड़ी

नारायणपुर (जामताड़ा) : क्षेत्र में हुई मूसलधार बारिश के बाद किसान जल्दी से जल्दी अपने खेतों को रोपने के कार्य में लग गए हैं। कोई हल से तो कोई ट्रैक्टर से अपने खेतों की जुताई कर धान रोपने के कार्य में जुट गए हैं। यहां बताते चलें कि पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में हुई मूसलधार बारिश से किसानों में बेहतर खेती की उम्मीद जगी है। खेतों पर वे सारे कार्य निपटा रहे हैं। इस वर्ष मानसून अभी तक बेहतर रहा है। हालांकि इस वर्ष धान का बीहन देर से खेतों में डाले जाने के कारण कई लोगों का बीहन अभी तैयार नहीं हुआ है। इसे तैयार होने में सप्ताह भर का समय लग सकता है। परंतु जिनका बीहन तैयार है वे धान रोपाई में जुट गए हैं। क्षेत्र के अधिकांश लोगों के जीवन यापन का मुख्य जरिया कृषि ही है। इसलिए इस क्षेत्र में धान की खेती जमकर होती है। क्षेत्र में बाद, बहियार व कनाली में धान की खेती होती है। इस वर्ष प्रवासी मजदूर के वापस लौटने के कारण धान की खेती अधिक होने के आसार हैं। नारायणपुर के अलावा ठेक बहियार, चंदरपुर, चैनपुर समेत अन्य स्थानों पर धान रोपने का कार्य जोरों पर हो रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.