प्रशासन एकादश एक गोल से विजयी
प्रशासन एकादश एक गोल से विजयी
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)
प्रशासन एकादश एक गोल से विजयी
संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा) : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रशासन एकादश वनाम जनता एकादश के बीच मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। इस खेल में प्रशासन की टीम एक गोल से विजयी रही। प्रशासन की ओर से बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कुंडहित बीडीओ श्रीमान मारांडी थाना प्रभारी आलोक कुमार जेई नरेश मुर्मू, सीडी मुर्मू, लिपिक मनोज कुमार, मनराज मुर्मू, सुनील सोरेन, भवेश सोरेन आदि कर्मियों ने बतौर खिलाड़ी भाग लिया। जबकि जनता की टीम में असीम मंडल, अजय मेहरिया, अरविंद मंडल, उत्तम गोस्वामी, सलील कुमार, मनोज मंडल, मंटू मंडल, नन्तू सामंत, नयन मरांडी, विष्णु भंडारी, संजय सोरेन आदि खिलाड़ी भाग लिए। निर्णायक की भूमिका में प्रमुख अरविंद मुर्मू रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें