आम-जनों को जोड़ जलशक्ति अभियान को बनाए जनांदोलन
म स्तर पर अपनाने का सुझाव दिया। जिले में चल रहे जल संरक्षण कार्य में लगे कार्यकर्ताओं पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की तथा जल छाजन से उपचारित क्षेत्रों में वृक्षारोपण को भी अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान व संदीप कुमार पंचायत प्रतिनिधिकनीय अभियंता
-- एसजीएसवाई सभागार में दो दिवसीय जलशक्ति अभियान पर कार्यशाला
-- उपायुक्त ने लोगों को दिलाई जलसंचयन का शपथ
जागरण संवाददाता,जामताड़ा : जल शक्ति अभियान सिर्फ सरकार का अभियान नहीं बल्कि यह हर एक व्यक्ति से जुड़ा अभियान है चूंकि पानी की जरूरत हर एक व्यक्ति को है। इसीलिए सरकार विशेष रूप से प्रचार प्रसार एवं जागरूकता का काम भी कर रही है। गुरुवार को एसजीएसवाई सभागार में जलशक्ति अभियान का दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त गणेश कुमार ने उक्त बातें कही। डीसी ने कहा कि जिले में जल शक्ति अभियान एक जन आंदोलन का रूप लें इसके लिए सभी वर्ग के लोगों को जोड़ें। अधिक से अधिक आमजन इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके जल संरक्षण के लिए कार्य करें। जल संचयन के लिए सरकार की अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही जामताड़ा जिले में जल संचयन के लिए एक नई पहल बोरा बांध की शुरुआत भी की गई थी। जिसका परिणाम अच्छा हुआ है। जल की महत्ता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के लिए जल की आवश्यकता होती है। जल के बिना कोई फसल का उत्पादन नहीं कर सकते। जल संचयन के लिए जामताड़ा में छोटे-छोटे कार्यक्रम कर पौधारोपण किया गया। आज पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसके लिए सभी को जागरूक होकर प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जल संचयन को लेकर श्रमदान करने की अपील की। पानी का अपने घर में उतना ही प्रयोग करें जितना इसकी जरूरत हो। धरती पर एक तिहाई पानी के होते हुए भी पीने योग्य पानी की कमी है और इसकी जरूरत सबसे ज्यादा है। जल शक्ति अभियान में अपना सहयोग देने के लिए पहले घर से ही पहल आरंभ करने को कहा। पेड़ पौधे लगाएं एवं वर्षा जल को संग्रहित करें। बोरा बांध बनाकर खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में संचय करने को कहा। उपायुक्त ने बोरा बांध बनाकर जिन मुखिया ने श्रमदान कर बेहतर कार्य किए थे, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो ने जल शक्ति अभियान के उद्देश्य को विस्तृत जानकारी दिया ताकि उपस्थित लोग अपने गांव में लोगों को इस अभियान के बारे में जानकारी दे सकें। तकनीकी विशेषज्ञ विशाल कुमार ने वाटर शेड के बारे में बताया एवं पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जल छाजन कार्यों को प्रस्तुत किया। मौके पर उपायुक्त ने लोगों को जल संचयन पर शपथ दिलाते हुए जनशक्ति स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए इसे ग्राम स्तर पर अपनाने का सुझाव दिया। जिले में चल रहे जल संरक्षण कार्य में लगे कार्यकर्ताओं पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की तथा जल छाजन से उपचारित क्षेत्रों में वृक्षारोपण को भी अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान व संदीप कुमार, पंचायत प्रतिनिधि,कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।