प्रतिबंधित मांस का वीडियो वायरल करनेवाले पर हो कार्रवाई
फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर थाना क्षेत्र के खिजुरिया ग्राम के एक विशेष समुदाय के युवक क
फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर थाना क्षेत्र के खिजुरिया ग्राम के एक विशेष समुदाय के युवक के माध्यम से सोशल मीडिया में प्रतिबंधित मांस का वीडियो करीब एक माह पहले वायरल किया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है पर दोषी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि पुलिस को तो कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि जब सरकार ही निरंकुश है तो पुलिस से क्या उम्मीद की जा सकती है। इस सरकार से उम्मीद ना करें। वह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। एक विशेष समुदाय को खुश करने के नियत से कानून से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। सूबे में प्रतिबंधित पशु का बध करना कानूनन जुर्म है। लेकिन उस युवक ने न सिर्फ प्रतिबंधित मांस को बनाते हुए वीडियो तैयार किया। साथ ही दुस्साहस दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। यह इस सरकार की कमजोरी है कि इस तरह के गलत काम करनेवाले पर अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।