अभाविप ने किया खेल महाकुंभ का विरोध
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार के
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार के हाई स्कूल विद्यालय मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने खेल महाकुंभ के आयोजकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि महाकुंभ के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। खेल मैदान में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण खिलाड़ी भूखे पेट भाग दौड़ करते रहे। खेल महाकुंभ में बरती जा रही अनियमितता की पोल खुल गई है। जिला संयोजक राहुल मिश्रा, नगर मंत्री गौरव तिवारी, विक्की गुप्ता, गुंजन तिवारी समेत अन्य अभाविप कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। इधर आयोजन से जुड़े प्रकाश ¨सह ने बताया कि सरकार की ओर से जितनी राशि मिली है उसी के अनुरूप आयोजन किया जा रहा है।