विषाक्त खाने से एक व्यक्ति बीमार
नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव में विषाक्त वस्तु खाने से व्यक्ति क
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 06:51 PM (IST)
नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव में विषाक्त वस्तु खाने से व्यक्ति की तबियत अचानक बिगड़ गई। उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार की सुबह 11 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव के सुगन राणा का 45 वर्षीय पुत्र झुपर राणा घर में खाद्य सामग्री समझकर गलती से विषाक्त वस्तु खा लिया। विषाक्त वस्तु खाने से उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ते देख झुपर राणा के स्वजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नारायणपुर में भर्ती करवाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने पीड़ित का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें