देवघर के चार और जामताड़ा का एक साइबर अपराधी धराया Jamtara News
इनके पास से दो अपाची बाइक छह मोबाइल दो एटीएम कार्ड पांच अतिरिक्त फर्जी सिम मिले हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 06:48 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 06:48 AM (IST)
जामताड़ा, जासं। साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो इलाके में पांच साइबर अपराधियों को दबोच लिया। इनमें से चार देवघर और एक जामताड़ा का रहने वाला है। इनके पास से दो अपाची बाइक, छह मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, पांच अतिरिक्त फर्जी सिम मिले हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में देवघर के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के ऊधोडीह गांव का शाहिद अफरीदी, इब्राहिम अंसारी, मुस्तकीम व कय्यूम अंसारी और जामताड़ा के करमाटांड़ पिपरासोल निवासी चौकीदार प्रभू रजवार का पुत्र सुभाष रजवार शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें