विभिन्न राज्यों से 42 प्रवासी कुंडहित पहुंचे
कुंडहित (जामताड़ा) बुधवार की रात तथा गुरुवार की सुबह विभिन्न राज्यों से 42 प्रवासी कुंड
कुंडहित (जामताड़ा) : बुधवार की रात तथा गुरुवार की सुबह विभिन्न राज्यों से 42 प्रवासी कुंडहित पहुंचे। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद 21 को होम क्वारंटाइन तथा 21 को सिंहवाहिनी प्लस टु बालिका छात्रावास क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। यह प्रवासी लोग मुम्बई, गुजरात तथा कोलकाता से कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांव पहुंचे। बीडीओ गिरिवर मिज ने बताया कि रेड जोन से 21 लोगों को सेंटर भेजा गया जबकि अन्य 21 को होम क्वारंटाइन किया गया। होम क्वारंटाइन किए गए लोगों को अपने घर में रहने तथा दूरी बनाकर रहने को कहा गया। उन्होंने बताया कि बालिका छात्रावास क्वारंटाइन सेंटर में 54, प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में 34 तथा आरके प्लस टु विद्यालय बागडेहरी में दो लोग क्वारंटाइन हैं।