धनबाद से पैदल नारायणपुर पहुंचे 35 प्रवासी मजदूर
नारायणपुर (जामताड़ा) धनबाद से पैदल नारायणपुर पहुंचे 35 मजदूरों को प्रखंड आपूíत पदाधिक
नारायणपुर (जामताड़ा) : धनबाद से पैदल नारायणपुर पहुंचे 35 मजदूरों को प्रखंड आपूíत पदाधिकारी त्रिपुरारी राय हैं नारायणपुर के अतिरिक्त दाल-भात योजना केंद्र में मंगलवार की दोपहर भोजन करवाया। पैदल प्रवासियों के पहुंचने की सूचना पर भूखे, प्यासे सभी मजदूरों को भोजन करवाया गया और उनका कुशलक्षेम पूछा गया। इस क्रम में अधिकारी को पता चला कि सभी मजदूर दुमका काठीकुंड के हैं। दुमका काठीकुंड से बस आएगी और फिर उन्हें लेकर चली जाएगी। वहीं भोजन मिलने पर मजदूरों ने नारायणपुर के प्रशासनिक व्यवस्था की प्रशंसा की। बताते चलें कि प्रवासी मजदूरों का नारायणपुर आने का क्रम निरंतर जारी है। सोमवार की रात सूरत से पहुंचे 24 मजदूरों को प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर में क्वारंटाइन किया गया। यहां उनके रहने-खाने की व्यवस्था प्रशासन ने की। कोई भूखा ना रहे इसके लिए प्रशासन ने दाल-भात केंद्र व मुख्यमंत्री दीदी किचन चलवा रहा है। यहां प्रवासी मजदूर व जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन करवाया जा रहा है।