बराकर नदी में पकड़ी गई 30 किलो की हाइब्रिड मांगुर
बराकर नदी के नुरगी घाट पर 30 किलोग्राम एवं 15 किलोग्राम की हाइब्रिड मछलियां पकड़ी गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 04:51 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 04:51 PM (IST)
नारायणपुर (जामताड़ा) : बराकर नदी के नुरगी घाट पर 30 किलोग्राम एवं 15 किलोग्राम की हाइब्रिड मांगुर एवं टेंगरा प्रजाति की मछली पकड़ी गई है। बराकर नदी से इतनी बड़ी मछली पहले कभी नहीं पकड़ी गई थी। पूर्व में आठ से दस किलोग्राम तक की ही मछलियां पकड़ी गई थीं। शुक्रवार को पकड़ी गई मछली देखने के लिए काफी संख्या में लोग नुरगी पहुंचे। मछली पकड़ने वाले हारुन रशीद ने बताया कि हम लोग बरसात के दिनों में बराकर नदी से प्रत्येक वर्ष बड़ी-बड़ी मछलियां पकड़ते हैं। इस वर्ष एक मछली 30 किलो की तथा दूसरी 15 किलोग्राम की पकड़ी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें