Move to Jagran APP

23 वार्ड सदस्य व दो पंस सदस्य निर्विरोध चुने गए

जामताड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को चुनाव चिह्न का

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 10:27 AM (IST)
23 वार्ड सदस्य व दो पंस सदस्य निर्विरोध चुने गए
23 वार्ड सदस्य व दो पंस सदस्य निर्विरोध चुने गए

जामताड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने कुंडहित प्रखंड के नगरी पंचायत समिति सदस्य के लिए मदन मुर्मू तथा फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया पंचायत समिति सदस्य के लिए सावित्री मरांडी को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की और उन्हें प्रमाणपत्र दिया। वहीं नारायणपुर प्रखंड के कुरता पंचायत समिति सदस्य के लिए तीन प्रत्याशियों के मैदान में डटे रहे। आगामी 19 दिसंबर को चुनाव होगा।

loksabha election banner

ये निर्विरोध चयनित : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चापुड़िया से सावित्री मरांडी तथा नगरी से मदन मुर्मू को निर्विरोध चुने गए। वहीं निर्विरोध चयनित वार्ड सदस्यों में नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के विभिन्न वार्डो से है।

पंचायत : नारायणपुर

वार्ड संख्या - प्रत्याशियों का नाम

04 : सुमिता सोरेन

11 : लुखुमनी सोरेन

13 : जागेश्वर रजवार

पंचायत : डाभाकेन्द्र

वार्ड संख्या : प्रत्याशियों का नाम

02 : बसंती देवी

05 : हसीना बीबी

07 : राधा देवी

पंचायत : रूपडीह

वार्ड संख्या 10 : नजीमा बीबी

पंचायत : बंदरचुवा

वार्ड संख्या 02 : विमली सोरेन

पंचायत : झिलुवा

वार्ड संख्या 09 : राजू मंडल

प्रखंड : नाला

मोरवासा

वार्ड संख्या 06 : श्यामलाल टुडू,

पंचायत:जामदेही

वार्ड संख्या11 : वर्णाली साहा,

पांजुनिया

वार्ड संख्या.06 : ललिता टुडू,

पंचायत :चकनयापाड़ा

वार्ड संख्या 02 : उर्मिला मुमू,

बंदरडीहा

वार्ड संख्या 12 : रुकमणी टुडू

पंचायत : महुलबोना

वार्ड संख्या 07 : बासंती किस्कू,

प्रखंड : फतेहपुर

खमरबाद

वार्ड संख्या 09 : नरेश हांसदा

पंचायत . डुमरिया

वार्ड संख्या 02 : जोहन टुडू

¨बदापाथर

वार्ड संख्या 04 : जयश्री मुर्मू

बनूडीह

वार्ड संख्या 09 : सुबोदी बेसरा

प्रखंड : कुंडहित

सुद्राक्षीपुर

वार्ड 6 : शीलामति मुर्मू

करमाटांड़ प्रखंड के मटटांड़ पंचायत के वार्ड न. 05 से नुनूलाल किस्कू

कहां-कहां मतदान होंगे : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत कुल चार विभिन्न सीटों पर मतदान होना तय हो गया। इसमें जामताड़ा प्रखंड के पांजुनिया पंचायत के वार्ड संख्या सात में दो प्रत्याशी के रहने से मतदान कराया जाएगा।

नारायणपुर प्रखंड के कुरता पंचायत समिति सदस्य पद के लिए भी मतदान कराया जाएगा। यहां से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।

कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी पंचायत मुखिया के लिए मतदान होना है। बागडेहरी पंचायत मुखिया पद के लिए भी तीन प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।

मिहिजाम नगर पर्षद वार्ड संख्या तीन के लिए भी तीन प्रत्याशी मैदान में है जहां चुनाव कराया जाएगा।

ज्ञातव्य हो कि जिले में विभिन्न पंचायत के 37 वार्ड सदस्यों के लिए उपचुनाव की घोषणा हुई थी। जिसमें 23 वार्डो पर निर्विरोध प्रत्याशियों का चयन किया गया जबकि विभिन्न 14 वार्डों के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.