लॉकडाउन में चंपापुर के 22 मजदूर सिमडेगा में फंसे
पबिया (जामताड़ा) नारायणपुर प्रखंड की चंपापुर पंचायत के 22 मजदूर राज्य के सिमडेगा में फंसे हुए हैं। वे वहां काम करने गए हुए थे। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉकडाउन कर दिया है। ऐसी स्थिति में मजदूर का काम भी वहां बंद पड़ा है।
पबिया (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड की चंपापुर पंचायत के 22 मजदूर राज्य के सिमडेगा में फंसे हुए हैं। वे वहां काम करने गए हुए थे। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉकडाउन कर दिया है। ऐसी स्थिति में मजदूर का काम भी वहां बंद पड़ा है। अब इन मजदूरों को ठेकेदार बिठाकर भोजन तो देगा नहीं। ऐसी स्थिति में सभी मजदूरों के सामने रहने व खाने का संकट खड़ा हो गया है।
इसकी जानकारी देते हुए गांव के सिकंदर मियां, साजिद मियां, सफाउद्दीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, मकसूद अंसारी, ईदू मियां आदि ने बताया कि उन लोगों का ठेकेदार बाहर का था जो भाग गया है। इन 22 मजदूरों के पास खोराकी भी नहीं है। मुसीबत में सभी फंसे हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. इरफान अंसारी से गुजारिश है कि उन 22 मजदूरों को तत्काल खाने की व्यवस्था करायी जाए, नहीं तो वो 22 मजदूर कोरोना से तो नहीं मगर भूख से जरूर मर जाएंगे। विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मजदूरों की स्वास्थ्य जांच करवा कर घर लाने का प्रयास किया जाएगा।