वज्रपात से 15 वर्षीय लड़की की मौत
जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र की दक्षिणबहाल पंचायत स्थित कुसमा पहाड़ी गांव में मंगलवार को व
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 09:23 PM (IST)
जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र की दक्षिणबहाल पंचायत स्थित कुसमा पहाड़ी गांव में मंगलवार को वज्रपात से 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। कुसमा पहाड़ी निवासी साहेब लाल हेंब्रम की पुत्री आरती हेंब्रम धान खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। दोपहर में अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुआ और वह चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग जाम हो गए। रोते बिलखते परिवार वालों को सांत्वना दी गई। झाविमो जिलाध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा ने परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने भी घटना की जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें