जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 13 बच्चे होंगे शामिल
जामताड़ा इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम 2019-20 के तहत जिला स्तरीय प्रदर्शनी 3 जनवरी को दुमका में संपन्न होगी। इसमें जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंड के 13 स्कूलों के चयनित छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस निमित्त जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा चयनित 13 छात्रों के बैंक खाता में 10-10 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।
जामताड़ा : इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम 2019-20 के तहत जिला स्तरीय प्रदर्शनी 3 जनवरी को दुमका में संपन्न होगी। इसमें जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंड के 13 स्कूलों के चयनित छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस निमित्त जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा चयनित 13 छात्रों के बैंक खाता में 10-10 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को चयनित छात्र-छात्राओं को समय पर दुमका भेजने को प्रेरित करने का निर्देश दिया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे राज्यस्तर पर चयनित होने पर छात्र-छात्राओं को सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
--- बच्चों में विज्ञान के प्रति बढ़ेगी रूचि : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जगाना है। विज्ञान में प्रतिभावान छात्रों से आइडिया आमंत्रित किया जाता है। बेहतर आइडिया देनेवाले छात्रों को रिसर्च करने के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। इस स्कीम के तहत देश के सभी राज्यों के स्कूली बच्चों से आइडिया आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना की शुरुआत 13 दिसंबर 2008 में की गई थी। इंस्पायर अवार्ड 2018-19 में जिले के 88 बच्चों का चयन हुआ था। उन्हें विभाग की ओर से 10-10 हजार रुपये दिए गए थे। चालू वित्तीय वर्ष में 13 बच्चे चयनित हुए हैं।