114 छात्रों के बीच पोशाक वितरित
फतेहपुर (जामताड़ा) : प्रखंड की धंसनिया शैक्षणिक अंचल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराबाद एवं
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 03:01 AM (IST)
फतेहपुर (जामताड़ा) : प्रखंड की धंसनिया शैक्षणिक अंचल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराबाद एवं भूरूंडीहा विद्यालय में मुखिया मिथिला मुर्मू ने 114 छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया। मुखिया ने कहा कि सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए कई योजना चला रही है। छात्र शिक्षा के प्रति जागृत हों। इसके लिए पोशाक, पुस्तक, साइकिल मुफ्त वितरण करवा रही है। मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को नियमित स्कूल आने एंव मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। मौके पर पूर्व मुखिया कुसुम मुर्मू, प्रधानाध्यापक भागवत मंडल, कमला देवी, वार्ड सदस्य फूलमनि हेम्ब्रम, ग्रामप्रधान सुशील सोरेन, बाबूजन सोरेन, कृपासिंधु मंडल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें