Move to Jagran APP

जिले में बने 11 हजार सात सौ 54 नए मतदाता

जामताड़ा : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद चुनाव आयोग ने मतदात

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 06:18 PM (IST)
जिले में बने 11 हजार सात सौ 54 नए मतदाता
जिले में बने 11 हजार सात सौ 54 नए मतदाता

जामताड़ा : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। इसके तहत अब जिले में मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 445 हो गया। जिसमें 2 लाख 71 हजार 637 पुरुष तथा 2 लाख 46 हजार 808 महिला मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2014 में संपन्न हुए लोक सभा चुनाव में जिले के जामताड़ा व नाला विस क्षेत्र में कुल 4 लाख 50 हजार 581 मतदाता था जो इस बार बढ़कर 4 लाख 71 हजार 737 हो गया। इसके अलावा देवघर जिला के सारठ विस क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा जिले के करमाटांड़ व जामताड़ा प्रखंड के 12 पंचायत भी शामिल है जहां 46 हजार 708 मतदाता है। इसमें 24 हजार 706 पुरुष तथा 22 हजार 02 महिला मतदाता है।

loksabha election banner

-- कितने नए मतदाता जोड़े गए : गत 31 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन में कुल 11 हजार 7 सौ 54 नए मतदाता जोड़े गए। जिसमें सर्वाधिक जामताड़ा विस क्षेत्र में 7 हजार 118 नए मतदाता को जोड़ा गया। जिसमें 3 हजार 804 पुरुष तथा 3 हजार 312 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी तरह नाला विस क्षेत्र में कुल 3 हजार 149 नया मतदाता बनाया गया। जिसमें 1 हजार 752 पुरुष व 1 हजार 397 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि सारठ विस क्षेत्र में कुल 1 हजार 487 नया मतदाता बनाया गया। जिसमें 754 पुरुष तथा 733 महिला मतदाता हैं।

-- कितने नए युवा मतदाता बने : नए मतदाता सूची में 3 हजार 406 युवा मतदाता बनाए गए। उक्त मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनका आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है। इसमें जामताड़ा विस क्षेत्र में कुल 1 हजार 760 युवा मतदाता को जोड़ा गया है। जिसमें 1119 पुरुष तथा 641 महिला मतदाता हैं। नाला विस क्षेत्र में कुल 943 युवा मतदाता को जोड़ा गया है। जिसमें 628 पुरुष तथा 315 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि सारठ विस क्षेत्र के अवशेष भाग करमाटांड़ व जामताड़ा प्रखंड के 12 पंचायतों के कुल 703 युवा मतदाता को जोड़ा गया है। जिसमें 354 पुरुष व 349 महिला मतदाता शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.