टेल्को में पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक को चाकू घोंपा, गंभीर Jamshedpur News
Crime News. ल्को थाना क्षेत्र के सेक्टर मार्केट के पास राम रंजन सिंह को उसके पड़ोसी पिंटू गिरी ने चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
जमशेदपुर, जासं। टेल्को थाना क्षेत्र के सेक्टर मार्केट के पास राम रंजन सिंह को उसके पड़ोसी पिंटू गिरी ने चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को टाटा मोटर्स अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी गर्दन और पीठ में चाकू के जख्म हैं। जख्मी का भाई अमित सिंह टाटा कमिंस का कर्मचारी है। आरोपित टाटा मोटर्स के अधीन चलने वाली बस का चालक है। जख्मी का बयान पुलिस दर्ज नहीं कर पाई हैं।
पुलिस को जानकारी मिली कि जख्मी युवक वाहन की खरीद-बिक्री करता है। पिंटू गिरी ने उसे एक वाहन बिक्री के लिए दिया था। बाद में राम रंजन ने वाहन यह कहते हुए पिंटू को वापस कर दिया कि वाहन ठीक नहीं है। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, लेकिन बातचीत हो रही थी।
शनिवार दोपहर पुराने विवाद को लेकर पिंटू गिरी और राम रंजन दोनों दोस्त है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बीच विवाद हुआ। मारपीट भी हुई। इसके बाद पिंटू गिरी ने चाकू से राम रंजन पर प्रहार कर दिया। लहूलुहान होने पर आरोपित वहां से भाग निकला।