एक युवती से दो युवक करते थे प्यार, अचानक हुआ कुछ ऐसा, जानिए
जमशेदपुर के गाढ़ाबासा के युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि प्रेम प्रसंग में विफल रहने से वह तनाव में था।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। एक युवती से दो युवक प्रेम करते थे। एक युवक को लगा कि उसकी चाहत पूरी नहीं होती लग रही तो उसने ऐसा कदम उठाया कि सभी सन्न रह गए। युवक ने गाय के गले की रस्सी का फंदा बनाया और बांस के सहारे लटककर मौत को गले लगा लिया।
मामला पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा का है। यहां रहनवाले रामेश्वर सिंह यादव जब पुआल टाल में पुआल काटने के लिए गए तो देखा कि उनका बेटा अभय फंदा से लटक रहा है। पड़ोसियों की मदद से फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अभय ऑटो चालक था।
कुछ दिनों पहले हुई थी मारपीट
जो कहानी सामने आई है उसके अनुसार अभय गाढ़ाबासा की ही एक युवती से प्रेम करता था। जबकि उसी युवती से एक दूसरा युवक भी प्रेम करता था। दोनों युवक एक युवती को अपनाना चाह रहे थे। इसे लेकर दो दिन पहले अभय कुमार सिंह की कुछ युवकों ने पिटाई भी की थी। जिससे वह तनाव में था। अभय कुमार नशे का आदि था। वह व्हाइटनर का भी नशा करता था।
पिता से हुआ था विवाद
एक कहानी यह भी बताई जा रही है कि अभय कुमार ने उस युवती से विवाह भी कर लिया था और उसे अपने घर में रखना चाहता था। इसे लेकर अक्सर पिता रामेश्वर सिंह व पुत्र अभय कुमार सिंह के बीच भी झगड़ा होता था। रात में भी पिता पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह गुस्से में घर से बाहर निकला और वापस नहीं लौटा। सुबह जब पिता पुआल काटने के लिए गए तो अभय का शव फंदे से लटका पाया। रामेश्वर खटाल में दूध बेचते हैं, जबकि अभय आटो चालक था।