Move to Jagran APP

जमशेदपुर के जवाहरनगर गुरुद्वारा कैंपस में सेवादार के बेटे ने लगाई फांसी, Jamshedpur News

जमशेदपुर के जवाहरनगर गुरुद्वारा परिसर में सेवादार के बेटे ने खुदकशी कर ली। उसका शव कमरे में फंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 12:14 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 12:14 PM (IST)
जमशेदपुर के जवाहरनगर गुरुद्वारा कैंपस में सेवादार के बेटे ने लगाई फांसी, Jamshedpur News
जमशेदपुर के जवाहरनगर गुरुद्वारा कैंपस में सेवादार के बेटे ने लगाई फांसी, Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर न्यू पुरुलिया रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में सेवादार सतनाम सिंह के बेटे प्रीतपाल सिंह (42) ने गुरुवार की सुबह पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सेवादार सुबह आठ बजे गुरुद्वारा के बगल स्थित एक घर में नाश्ता करने गए थे।

loksabha election banner

सेवादार सवा नौ बजे के करीब वापस लौट कर आए और अपने कमरे में प्रीतपाल को फांसी पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। उनके रोने की आवाज सुन कर मौके पर लोग जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को उतारा। सेवादार सतनाम सिंह गुरुद्वारा कैंपस में पहले तले पर बने एक कमरे में रहते हैं। प्रीतपाल उनकी तीन संतानों में सबसे बड़ा था।

बुधवार को आसनसोल से आया था

प्रीतपाल आसनसोल से बुधवार की शाम को ही जमशेदपुर आया था। सुबह तक बिल्कुल ठीक-ठाक था। सुबह भी उसकी अपने पिता सतनाम से बातचीत हुई। सेवादार रोज गुरुद्वारा के आसपास रहने वालों के यहां नाश्ता करने जाते हैं। वो सुबह आठ बजे एक घर में नाश्ता करने चले गए। सतनाम सिंह का कहना है कि वो प्रीतपाल को भी नाश्ते के लिए इडली खरीदने का पैसा देकर गए थे।

पंखे से लटककर दी जान

सेवादार सतनाम सिंह नाश्ता कर वापस लौटे तो देखा कि उनका बेटा कमरे में पंखे से गमछे से फांसी लगा कर लटका हुआ है। शोरगुल सुन कर आसपास के लोग आए तो देखा कि प्रीतपाल के प्राण-पखेरू उड़ चुके थे। जानकारी होने पर सिख समाज के लोग गुरुद्वारा पहुंचे और सेवादार को ढाढस बंधाया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.