पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Jamshedpur News
Suicide. पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया कि सभी सन्न रह गए। यह वाकया हुआ जमशेदपुर के उलीडीह थाना इलाके में।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में कालिंदी बस्ती में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर उलीडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव उतरवाने के बाद इसे महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यू उलीडीह की कालिंदी बस्ती के रहने वाले विजय पूर्ति और उनकी पत्नी चांदू पूर्ति मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं। एक बेटी और दो बेटे। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह विजय पूर्ति का उसकी पत्नी चांदू पूर्ति से किसी बात को लेकर सुबह झगड़ा हुआ था। इसके बाद चांदू पूर्ति काम पर निकल गई। घर में विजय पूर्ति मौजूद था। वो काम पर नहीं गया। उलीडीह पुलिस ने बताया कि विजय पूर्ति पत्नी की साड़ी का फंदा लगा कर छत से लटक गया। पुलिस पहुंची तो विजय का शव छत से लटक रहा था। पुलिस ने शव छत से उतारा और इसे एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।