Move to Jagran APP

बिना वीजा के आप 53 देशों की कर सकते हैं यात्रा, जानिए कौन-कौन हैं वो देश

अगर आप विदेश करने की सोचते हैं तो सबसे पहले वीजा बनाने की समस्या आन पड़ती है। कई बार ऐसा होता है कि आपका वीजा कैंसिल हो जाता है। लेकिन कई ऐसे देश हैं जहां सैर करने जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होती है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 06:00 AM (IST)
बिना वीजा के आप 53 देशों की कर सकते हैं यात्रा, जानिए कौन-कौन हैं वो देश
बिना वीजा के आप 53 देशों की कर सकते हैं यात्रा, जानिए कौन-कौन हैं वो देश

जमशेदपुर : कोरोना महामारी ने जिस तरह पूरे दुनिया को अपने सिकंजे में ले लिया था। जिसका परिणाम रहा कि सारे उद्योग धंधे, रोजगार से लेकर पर्यटन उद्योग पूरी तरह ठप्प पड़ गए। कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण पर्यटन उद्योग तो पूरी तरह खत्म हो गया। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए। लेकिन जिस तरह कोरोना धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। अब घूमने वाले लोगों के बीच उम्मीद जगी है कि अब देश विदेश की यात्रा कर सकते हैं। इसी बीच विदेश यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि अब भारतीय नागरिक बिना वीजा के 53 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

loksabha election banner

इन देशों में भारतीय नागरिकों को वीजा लेने की जरुरत नहीं

जिन देशों की यात्रा के लिए किसी भी भारतीय नागरिक को वीजा की जरुरत नहीं पड़तमी। इसमें हैं बारबाडोस, भूटान, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग, मालदीव, मॉरीशस, मोंटसेराट, नेपाल, नीयू द्वीप, समोआ, सेनेगल, त्रिनिदाद और टोबैगो, ट्यूनीशिया, वालुआतु, सेंट विसेंट, ग्रेनेडाइंस और सर्बिया शामिल है। ये देश बेहद ही खूबसूरत है। हालांकि इनमें से कुछ देशों में यात्रा करने की अवधि 30 दिनों से लेकर 90 दिनों तक है।

इन 34 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा

इन 34 देशें में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है, जिसमें अर्मेनिया, बोलविया, केप वेर्डे, कोमोरोस, जिबौती, इथियोपिया, गाबोन, गिनीया, गिनीया बिस्साउ, ईरान, केन्या, लेसोथो, मेडागास्कर,मालवी, मालदीव, मारिटेनिया, म्यंमार, नाइजीरिया, पलाउ, रसियन फेडरेशन, रवांडा, सेंट लूसिया, सामोआ, सेशेल्स, सिएरा, लियोन, सोमालिया, दक्षिणी सूडान, सूरीनाम, तंजानिया, टोबो, तुवालु, यूगांडा, उज्बेकिस्तान और जिम्बाब्वे शामिल है।

एयरपोर्ट पर पासपोर्ट में ठप्पा लगाए और करें यात्रा

विदेश घूमने वाले लोगों के लिए किसी भी देश में बिना वीजा की एंट्री यात्रा को सस्ता बना देता है। अब एयरपोर्ट पर पासपोर्ट दिखाईए, पासपोर्ट पर उस देश का ठप्पा लगने के बाद बेफिक्र होकर यात्रा करीए। वीजा के लिए अब यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। बस आप उपरोक्त देशों में लैंड करिए ओर एयरपोर्ट पर उस देश का ठप्पा लगेगा और आप मजे से पर्यटन स्थानों का आनंद उठाइए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.