बीएड में नामांकन कराना है तो आपके लिए ये है जरूरी खबर Jamshedpur News
एडमिशन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद और रांची विश्वविद्यालय की ओर से एक और मौका दिया गया है।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। कोल्हान विश्वविद़यालय के पांच अंगीभूत कॉलेजों में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को सभी कॉलेजों में बीएड में नामांकन पूरा हो गया है। वीमेंस कॉलेज में मात्र 13 सीट बची हुई है। लेकिन कोल्हान विवि से संबद्धता प्राप्त सबसे ज्यादा 650 सीटें निजी बीएड कॉलेज के पास बची हुई है।
अब इन कॉलेजों में एडमिशन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद और रांची विश्वविद्यालय की ओर से एक और मौका दिया गया है। इन कॉलेजों में 19 नवंबर तक नामांकन लिया जा सकता है, लेकिन शर्त ही छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हो।
मालूम हो कि पर्षद की ओर से राज्य के सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में संचालित बीएड पाठ्यक्रम के अंतर्गत दाखिले के लिए राज्य स्तर पर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा संचालित की गयी थी। प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसेलिंग का अधिकार रांची विवि को दिया गया था। इसके तहत राज्य के कुल 136 बीएड कॉलेजों में कुल 13,600 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। सीटें नहीं भरने पर रांची विश्वविद्यालय दो बार फिर से एडमिशन लेने का निर्देश दिया था। इसके लिए विभिन्न कॉलेजों द्वारा घोषित की गई थी। इसके बावजूद सीटें खाली रह गई।
बीएड सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से
कोल्हान विश्वविद्यालय की बीएड सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ हो रही है। यह परीक्षा 11 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगी। पहले दिन की परीक्षा तीन घंटे की होगी तथा अन्य दिनों में इसकी अवधि मात्र डेढ़ घंटे की होगी।