आरटीआई से मिली गलत सूचना: कांद्रा किस्कू
-राज्य सूचना आयुक्त से करेंगे शिकायत संवाद सूत्र, गुड़ाबांदा : जनजागरण क्रांतिकारी मोर्चा क
संवाद सूत्र, गुड़ाबांदा : जनजागरण क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक कांद्रा किस्कु ने तत्कालीन बीडीओ सह सीओ गुड़ाबांदा अशोक कुमार के कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी मांगी है। कांद्रा किस्कू ने बताया कि बीडीओ द्वारा किये गये योजना बनाओ अभियान-2015-16 में खर्च का विवरण व गांव उदय से भारत उदय जमशेदपुर कार्यक्रम के खर्च का ब्यौरा आरटीआई के तहत मांगा था। कांद्रा को जन सूचना पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी घाटशिला ने 22 अक्टूबर को भेजी सूचना प्राप्त की है।
सूचना देख मोर्चा के संस्थापक कांद्रा किस्कु ने दैनिक जागरण को बताया कि सरकारी राशि का गबन किया गया है जिसका कागजात के साथ रांची सूचना आयुक्त के यहां मामला दायर करेंगे सिंहपुरा पंचायत के डुंगरीगोड़ा प्राथमिक विद्यालय से भाखर सीमा तक मिटटी मुरूम पथ निर्माण जिला योजना पदाधिकारी मो. इबरार द्वारा कार्यस्थल का निरीक्षण आरटीआई से पहले किया गया था। पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में बताया था कि इस योजना का कार्य के अनुरूप रकम की निकासी की गई थी जिसकी वसूली रोजगार सेवक से की गयी है। बीडीओ द्वारा सभी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी। जिसके बाद उपायुक्त कार्रवाई करेगे। लेकिन कांद्रा को इसके विपरीत सूचना दी गई है। जिसमें सुपदा मांडी से 80 हजार रुपये की वसूली नही की गई है। रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, जेई, बीपीओ, बीडीओ पर एफआईआर की सूचना नहीं है। डीडीसी, उपायुक्त या जिला स्तर पर ऑडिट नही किया गया है। उपायुक्त के आदेशानुसार सभी पदाधिकारी स्टाफ कार्यक्षेत्र में किराया मकान में रहते हुये सेवा देना सुनिश्चित करें। वहीं इसका जवाब मिला है कि सभी स्टाफ कार्यालय क्षेत्र में रहते हैं। जबकि एक भी पदाधिकारी, कर्मी मुख्यालय परिसर में कोई नहीं रहते। यह सरासर गलत सूचना है। प्रधानमंत्री के जमशेदपुर कार्यक्रम के दौरान ग्राम्य उदय से भारत उदय कार्यक्रम पर गलत निकासी की गई है। सारे बिल गलत हैं। इसकी जांच की मांग करेंगे। योजना बनाओ अभियान में भी कई बिल गलत है और निकासी भी गलत है इस पर राज्य सूचना आयुक्त से शिकायत करेंगे।